Tuesday, 11 July 2017

विंढम, खडंजा व अन्य फाल पर सैलानी नहीं कर पायेंगे मस्ती, हादसे के बाद प्रशासन ने सैलानियों के प्रवेश पर लगायी रोक



















मिर्जापुर।  विंढम, खडंजा व अन्य फाल पर सैलानी मस्ती  नहीं कर पायेंगे। देहात कोतवाली के विंढम और खड़ंजा फाल पर रविवार को हुए हादसे में पांच लोगों के लापता होने के बाद तीसरे दिन मंगलवार को जिला प्रशासन भी जाग गया है। प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए  जिले के सभी पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही इन स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया है।


विंढम व खंडजा में बह गये थे पांच सैलानी
रविवार को विंढम और खड़ंजा फाल में अचानक पानी बढ़ने से सैकड़ो लोग बह गये थे। इसमें अधिकांश को बचा लिया गया। पर विंढम में एक और खड़ंजा फाल में चार युवक लापता हो गये। अब तक चार के शव बरामद हो चुके है। इससे पहले भी इन फालो के अलावा सिद्धनाथ की दरी, चुना दरी आदि पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के डूबने की घटनाये हो चुकी है।

डीएम व एसपी पहुंचे विंढमफाल
रविवाद के हादसे के तीन दिन बितने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए सख्त रूख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने विढंमफाल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने इन स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी इकट्ठा की। फालो पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम न होने और बरसात के मौसम के मौसम में  घटना होने की आशंका के मद्देनजर पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थलो पर सैलानियों को आने से रोकने के लिएौरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फालो पर नेट लगाने का निर्देश दिया।

Monday, 10 July 2017

विढम व खड़ंजा फाल में बहे पांच में सुबह प्रमोद और शाम को लालू का शव बरामद

















मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित विंढमफाल व खडंजा फाल में  रविवार की शाम को अचानक पानी आने से सैकड़ो सैलानी फंस गये थे। सैलानियों ने गमछा  आदि से अधिकांश लोगों को बचा लिया। विंढमफाल में भदोही जिले का एक और खड़ंजा फाल में नगर के चार सैलानी बह गये। खडंजाफाल में सोमवार की सुबह एक  और दूसरा शाम को दूसरा शव बरामद हुआ। उतराया ब रामद हुआ। पुलिस गोताखोरों के साथ दोनों फाल पर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुयी है।


प्रमोद का सुबह, लालू का शाम को मिला शव 
रविवार को  सुहावना मौसमहोने के कारण पिकनिक स्पाटो पर सैलानियों की भीड़ उमड़  थी। सैलानी फाल में स्नान कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान शाम को लगभग साढे चार बजे विंडमफाल में अचानक पानी बढ़ गया। इससे स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। सैलानियों ने फाल के बीच में फंसे लोगों को किसी तरह बचा कर बाहर निकाला। विंढमफाल में भदोही जिले के अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल बह गया। यही पानी खड़ंजा फाल में पहुंचने पर वहां भी सैलानियों में भगदड़ मच गया। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी। इसमें
तरकापुर मोहल्ले के निसार का 16 वर्षीय पुत्र सैय्यद अली, पीलीकोठी निवासी सोनू अग्रहरि, मुकेरी बाजार निवासी लालू मोदनवाल लापता थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल में रात में काफी संख्या में लोग शव मिलने की सूचना पर जुट गये थे। इस दौरान कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित बालक दास पोखरा निवासी संजय मिश्रा ने अपने 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद मिश्रा की गुमशदगी के बारे में जानकारी दी। सोमवार की सुबह गोताखोरो को बुलाकर खोजाीन शुरू की गयी तो खड़ंजा में प्रमोद मिश्रा का शव उतराया हुआ मिला। शाम को छह बजे मुकेरी बाजार निवासी सुनील मोदनवाल उर्फ लालू का शव बरामद हुआ।  मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम खोजबीन करेगी।



तरकापुर के नफीस ने कई को बचाया 
तकरापुर मोहल्ला निवासी नफीस ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खड़ंजा फाल गया था। बताया कि पानी बढ़ने पर सैकड़ो लोग बीच में फंसे थे। कई लोगों को अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को पानी से बाहर निकाला।बताया कि फाल पर हजारो की संख्या में लोग गये थे पर किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। पास में ही बरकछा चौकी है। इसकेााद भी किसी पुलिसकर्मी ने कोई मदद नहीं की। 


चचेरे भाई कोाचाने में डूा गया मयंक 
 भदोही जिले के मेन रोड अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल अपने चचेरे भाई नीरज जायसवाल के साथ विंढमफाल में पिकनिक मनाने आया था। अचानक पानीाढ़ने पर नीरज तेजाहाव मेंाहने लगा। मयंक उसेाचाने के लिए पानी में कूदा । उसने अपने भाई की जान तोाचा ली पर खुदाह गया। नीरज ने परिजनो को सूचना दी। 




मंगलवा को आयेगी एनडीआरएफ की टीम 
 देहात कोतवाली अशोक कुमार सिंह नेाताया कि लापता लोगों की खोजाीन के लिए एनडीआरएफ टीम कोाुलाने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी नेाात की है। आदेश मिल गया है। एनडीआरएफ टीम चल दी है। एनडीआरएफ के आने तक स्थानीय गोताखोरो की मदद से तलाश की जा रही है। देहात कोतवाल नेाताया कि मंगलवार से एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चलायेगी। 




















केंद्रीय राज्यमंत्री लापता युवको के परिजनो से मिली
केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विंढमफाल और खड़जा में लापता युवको के परिजनो से सोमवार को मिलकर ढांढस बंधाया। गोताखोरो के माध्यम से लापता लोगों को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। परिजनो ने आरोप लगाया कि लापता बच्चो को खोजने में प्रशासन लापरवाहीारत रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर गोताखोरो की संख्या बढ़ाने की बात कही। कहा कि जिले के पिकनिक स्पाट पर सुबह आठ से रात आठाजे तक आधुनिक वाहन 100 डायल की तैनाती की जाय। सुबह आठ से शाम सात बजे तक ही सैलानियों को अनुमति दी जाय। सभी स्थानो पर आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए वायरलेस सेट उपलध कराया जाय। वर्षा पर नजर रखा जाय, पर्यटन स्थलो पर दो किमी उपर पानी आने पर इसकी तत्काल सूचना प्रसारित करायी जाय। 





खड़ंजा फाल में शराब पी रहे तीन पकड़ाये
 रविवार को खड़ंजा फाल में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग लापता हो गये। रविवार की रात के बाद सोमवार को पुलिस उनकी खोजबीन में लगी रही। सोमवार की सुबह एक का शव बरामद हुआ। इसके बाद भी लोग नहीं चेते। एक ओर जब पुलिस परिजनो के साथ खोजबीन अभियान चला रही थी, इस दौरान तीन युवक खड़ंजा फाल के पत्थरो पर बैठक कर शराा पी रहे थे। पुलिस ने तीनो को पकड़ कर थाने ले गयी। 


परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप 
देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल और खंड़जा फाल में रविवार को अचानक पानी बढ़ने से पांच लोग लापता हो गये। परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह कोतवाली की टीम के साथ मौके पर खोजबीन करने में लगे रहे। शाम को एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनो ने आक्रोश जताते हुए कहा कि फाल पर हादसे को रोकने के लिए तो प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। पर हादसा होने केााद भी लापता लोगों के तलाशी अभियान के लिए बेहतर प्रयास नहीं किया गया। 

पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन की गला रेत हत्या कर चार लाख लूट ले गये बदमाश, बनियान में मिला शव




















मिर्ज़ापुर।  जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव में  बदमाशों ने रविवार को पेट्रोल पम्प के मैनेजर और सेल्समैन की गला रेतकर हत्या कर लगभग चार लाख रुपये लूट ले गए। दोनों इसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के निवासी थे। सुबह पम्प पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही एसपी आशीष तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गए। एसपी का कहना है कि बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये लूटा है। वहीं पम्प मालिक ने चार लाख रुपये लूटे जाने का दावा किया है। एसपी ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।



कैश काउंटर के अंदर जमीन पर पडा था शव
कछवां-राजा तालाब मार्ग पर कोहड़िया गांव में रंजन फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पम्प है। पम्प इलाहाबाद के हंडिया निवासी रंजन सिंह का है। पम्प से पांच किमी दूर दामोदरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय किशुन गोंड़ पुत्र राममूरत मैनेजर और 20 वर्षीय राहुल पुत्र हीरालाल प्रजापति सेल्समैन का कार्य करते थे। पम्प चौबीस घंटे खुला रहता है। खेती का काम शुरू होने के कारण सुबह पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने सन्नाटा देख पहले आवाज लगाया, जब कोई नहीं दिखा तब कैश काउंटर की ओर गए तो दरवाजा खुला था और दोनों कर्मचारियों का शव जमीन पर पड़ा था। यह खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में कछवां थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुख्यालय से डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंच गई। साढ़े आठ बजे तक एसपी आशीष तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने भी घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों को समझाया। उन्होने बताया कि बदमाशों ने दोनों कर्मियों की हत्या कर 1.90 लाख रुपये लूट ले गए है। वहीं पम्प मालिक का कहना था कि शनिवार और रविवार के सेल का लगभग चार लाख रुपये था। दो दिन बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं किया जा सका था। उसे बदमाश लूट ले गए। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व
पम्प मालिक ने लूट की रपट कछवां थाने में दर्ज करा दी।



सीसीटीव कैमरा निकाल कर  की घटना

पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन की हत्या सुनियोजित तरीके से हुई है। पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे को निकालने के बाद घटना की गई है। जांच में पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे का तार निकला हुआ था और कम्प्यूटर गायब है। इसलिए ऐसा लग रहा है घटना पेशेवर बदमाशों ने की है। उन्हें सीसीटीवी कैमरे को डिसकनेक्ट करने की जानकारी रही होगी। इसलिए पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।






एसपी और पूर्व प्रमुख के आश्वासन पर सौंपा शव
इस घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों की भीड़ और परिजनों ने दोनों कर्मचारियों के शव को नहीं उठने दे रहे थे। भीड़ का कहना था कि मुवावजे की घोषणा होने के बाद ही शव उठेगा। एसपी ने माइक पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनको एक लाख रुपये मुआवजा व एक-एक आवास दिलाया जाएगा। यहं नहीं हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी। फिर भी ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे थे, तब पूर्व प्रमुख अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि प्रशासन अपना वायदा पूरा नहीं करेगा तोहम खुद इस मामले को लेकर आंदोलन करेगे। तब दो घंटे बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम समाप्त

दोहरे हत्या कांड के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने डेढ़ घंटे तक कछवां-राजातालाब मार्ग पर चक्का जाम किया। भीड़ मुवावजे के घोषणा की मांग कर रही थी। पम्प संचालक रंजन कुमार सिंह के मौके पर पहुंच कर दोनो  कर्मचारियों के परिजनों को एक एक लाख रुपए देने की घोषणा किए। एसपी आशीष तिवारी ने भी दो दो लाख रुपए दिलाने की घोषणा की। इसके बाद सुबह दस बजे चक्का जाम समाप्त हुआ और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


कछवां इलाके में ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग दहशत में
कछवां थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हो रही ताबड़तोड़ हत्या कीघटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार को भी भीड़ ने इसी थाना के खैरा पाहो बाजार में पुलिस पर हमला कर दिया था। यहां भी बीते शुक्रवार की शाम को सरे राह युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का विरोध हो रहा था। भीड़ को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी, डंडे और पत्थर से हमला कर दिए थे। हमले में थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय सहित छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। उस घटना का पुलिस खुलासा कर ही नहीं पाई कि डबल मर्डर हो गया। थाना में बतौर प्रभारी 15 दिन पहले तैनाती पाने वाले दरोगा का घटनाओं ने पीछा करना शुरू कर दिया है। इससे पुलिस के साथ ही इलाके के लोग भी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। अब पुलिस के सामने दो बड़ी घटनाओं के खुलासे की चुनौती है।

Sunday, 9 July 2017

मिर्जापुर के पिकनिक स्पाटो पर अचानक बढा पानी, बह रहे 60 को बचाया गया, चार लापता एक का बरामद हुआ शव, देखिए वीडीओ

                                      



मिर्जापुर। जिले में पांच दिनों से हो रही रिमझिम बरसात में रविवार को विंढमफाल व खडंजा फाल में पिकनिक मनाने गए 70 लोग बह गये थे, इसमें अधिकांश को बचा लिया गया, पांच लापता है।  बह रहे लोगों को मौके पर मौजूद दूसरे सैलानियों ने गमछा, रस्सी फेंककर किसी तरह बचा लिया।  लापता होने वालों में एक पड़ोस के जिले भदोही का तो चार मिर्जापुर जिले के अलग-अलग स्थानो के है। इसमें एक युवक का शव सोमवार की सुबह बरामद हुआ। तक देहात कोतवाली पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है एनडीआरएफ की टीम को बुलाने के लिए पत्र लिखा गया है।




रविवार की दिन था तो सैलानियों की थी भीड

रविवार को अवकाश का दिन था। मौसम भी सुहावना था। सुबह मौसम खुला था औद दोपहर में रिमझिम बरसात हुई। इसके बाद लोगों का हुजूम शहर के पास के देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी नदी पर स्थित खंड़ंजा और विंढमफाल पर पिकनिक मनाने के लिए उमड़ पड़ा। यहां दूर दराज से भी लोग पिकनीक मनाने आये थे। सैलानी फाल में स्नान कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान शाम को लगभग पांच बजे विंडमफाल में अचानक पानी बढ़ गया। इससे स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। सैलानियों ने फाल के बीच में फंसे लोगों को किसी तरह  बचाकर बाहर निकाला।


विंढमफाल में भदोही का खडंजा में मिर्जापुर के चार बहे

भदोही जिले के मेन रोड अजुमौला चौराहा निवासी दो युवक तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची बरकछा चौकी पुलिस 20 वर्षीय नीरज को बचा लिया। उसका साथी 21 वर्षीय मयंक जायसवाल बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन करने में जुटी है। विंडमफाल का ही पानी आगे जाकर खड़ंजा में पहुंचा तो
वहां भी स्नान कर रहे सैलानियों मेंं भगगड़ मच गयी। खड़ंजा में भी सैकडो की संख्या में सैलानी मौजूद थे। उन्होंने पानी बढ़ता देख वहां से भागकर किसी तरज जान बचाया। 60 से 70 लोगों को लोगों ने गमछा, रस्सी आदि से लाेगों को बचाया। इस बीच  जो लाेग बीच धारा में फंसे थे उन्हें भी दूसरे लोगो  ने बचाने की भरसक कोशिश की। यहां नगर के तरकापुर मोहल्ले से कई लोग गये थे। इसमें चार किशोरों का एक समूह भी शामिल रहा। इसमें 26 वर्षीय इमरान, 15 वर्षीय नट्टू, 16 वर्षीय शमशाद रहे। इनको बचा भी बचा लिया गया। इन्हें पानी में बहते समय पत्थरों से टकराने के कारण चोटें आयी हैं। इनका साथी 16 वर्षीय सैयद अली का पता नहीं चल सका। इसके अलावा पीली कोठी निवासी सोनू अग्रहरि, मुकेरी बाजार निवासी लालू का अभी तक पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ निवासी 28 वर्षीय प्रमोद मिश्रा का शव खंडाजा फाल में बरामद हुआ।




15 वर्ष पहले भी विंढमफाल में बह गए थे 20 से अधिक पर्यटक
जिले के पहाड़ी झरनों में बरसात के मौसम में हर साल होने वाले हादसों से भी सैलानी सबक नहीं ले रहे हैं। 15 साल पहले भी विंढमफाल में इसी तरह आयी अचानक बाढ में बीस से अधिक लोग बह गए थे। बाद में कईयों का शव बरामद हुआ थ। इसी तरह हर साल लेखनिया, विंढमफाल, सिरसी फाल,खडंजा फाल में दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाली लापरवाही बतरने में पीछे नहीं हट रहे। सैलानियों को चाहिए कि वह पहाड़ी झरनों पर पिकनिक मनाने जाएं तो पूरी सावधानी बरतें। क्योंकि बरसात के मौसम में यह जरूरी नहीं है कि आप जिस स्थान पर हैं वहां बरसात हो तभी झरनों में पानी बढेगा। दूसरे स्थानों पर बरसात होने से भी झरनों में बाढ आने का खतरा बना रहता है। इसलिए जरा सी भी लापरवाही न बरतें। झरनों पर नहाते समय कभी भी बीच में न जाएं। काई लगे वाले स्थानों पर भी जाने से परहेज करें। साथ ही नशे में धुत होकर पर्यटन स्थलों पर कभी न हाएं। जिन स्थानों पर खतरे का बोर्ड लगा है जैसे चूना दरी वहां तो कदापि न जाएं।









Saturday, 8 July 2017

सुबह की हेडलाइन (मिर्जापुर) 8-7-17

1-जिले भर के आश्रमो में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा भक्तो का रेला
  -सक्तेशगढ़ अंगड़ानंद आश्रम, देवरहा बाबा आश्रम पर सुबह पहुंचे भक्त
  -जिले के अन्य गुरु आश्रमो पर आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
  -पूर्णिमा पर सांई बाबा की निकलेगा शोभ यात्रा
  -गायत्री परिवार पूजन के बाद करेगा पौध रोपण


2- चक्का जाम कर रहे ग्रमीणो ने थाना प्रभारी पर किया हमला
   -आक्रोशित ग्रामीणो ने कछवां थाना प्रभारी की पिटायी कर पुलिस को दौड़ाया
   -शुक्रवार की शाम को गोली मार कर की गयी थी युवक की हत्या
  -युवक की हत्या का जता रहे विरोध में पाहो बाजार राजमार्ग 74 पर लगाया जाम
  -जिले के आला अधिकारियों के आने की कर रहे मांग


3-केंद्रीय राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर जनता दऱ्बार
 -भरूहना स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय लोगों की सुनेंगी समस्या
 -समस्या सुनने के बाद करेंगे उसका निस्तार
 -बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा भी करेंगी सांसद अनुप्रिया पटेल


4-सिद्वनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत
 -चुनार के चकईपुर मोहाना का निवासी है युवक
 -दरी में दो सौ फीट नीचे खाई में मिला युवक का शव
 -दो दिन से गायब था, मां ने गुमशुदगी दर्ज करायी थी



5-जहरीली चाय पीने से अहरौरा में 18 लोग बीमार
 -चित विश्राम तिराहे पर स्थित है चाय की दुकान
 -दुकानदार भी चाय पीने से हुआ है अचेत
 -सभी को सीएचसी अहरौरा में भर्ती कराया गया
 -बीमार में दो ही हालत गंभीर बनी हुयी है

आतंकी बुरहान वानी का पाकिस्तानी समर्थक मिर्जापुर के युवक को ह्रवाटस अप पर दे रहा धमकी


























मिर्जापुर।हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर आतंकी बुरहान वानी की बरसी के मद्देनजर शनिवार को जम्मु कश्मीर में कोई हिंसा न हो उसके लिए वहां पर इंटरनेट सुविधाएं बंद कर दी गयी है। पर बुरहान के पाकिस्तानी समर्थक देश के अन्य हिस्सो में बुरहान को इस्लाम फाइटर के रूप में प्रचारित कर रहे है। ऐसा ही पाकिस्तान के सियालकोट से धमकी भरा एक मैजेस शनिवार की सुबह मिर्जापुर नगर निवासी एक युवक के पास आया है। इसमें मैसेज में तिरंगे और भारत के नक्शे का भी अपमान किया गया है।



आज है आतंकी  बुरहान की बरसी
एक साल पूर्व आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहानी वानी समेत सात आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। बुरहान की मौत के बाद अलगाववादियों ने उसे हीरो बना दिया। एक साल बितने पर कश्मीर में उसकी बरसी मनाने का ऐलान कर दिया। कश्मीर में किसी तरह की हिंसा न हो इसके लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ ही कुछ इलाको में कफ्र्यू लगा दिया गया। आतंकी बुरहान के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में सा जानते है। पर उसकी बरसी पर कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद होने पर पाकिस्तानी समर्थन देश के अन्य इलाको में उसे इस्लाम  फाइटर बना धमकी भरा मैसेज भेज रहे है। ऐसा ही एक मैसेज शनिवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन राजा विजयपुर कोठी निवासी विवेक प्रताप  सिंह उर्फ आशू  सिंह के मोबाइल पर आया। जब विवेक ने उससे मैसेज भेजने वाले के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम बिलाल निवासी सियालकोट पाकिस्तान बताया। यह भी बताया कि उसे नंबर इंटरनेट से मिला है। धमकी दिया कि बुरहान वानी भारत का बाप है।



मैसेज का जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
ह्रवाट्स अप पर आतंकी के समर्थन में इस तरह का मैसेज प्रसारित होने पर विवेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशीष तिवारी के ह्रवाट्स अप नांर पर सूचना दी है। कहा कि पाकिस्तान निवासी ने इंटरनेट से नंबर  मिलना बताया पर इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर पाकिस्तान निवासी आतंकी समर्थक को यहां का नंबर कैसे मिला। इस तरह के मैसेज ह्रवाट्स अप पर प्रचारित होने पर अन्य लोगों ने इस तरह के देश विरोध मैसेज के प्रसारण पर रोक लगाने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है।


एसपी ने उच्चधिकारियों काे कराया अवगत
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया में  इस तरह के मैसेज को ह्रवाट्स अप पर भेजे जाने की सूचना मिली है। गुनाह करने वाला भारत के बाहर का रहने वाला है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देकर इस नंबर की जांच कराने की पेशकश  की जायेगी।

Friday, 7 July 2017

मिर्जापुर में आधीरात को आयी मौतरूपी बाढ़ में बहे चार में दो का शव बरामद




















मिर्जापुर जिले में चार दिन से कभी तेज तो कभी धीमी गति से हो रही बरसात से बुधवार की आधीरात को आयी मौत रूपी बाढ में बहे छह लोगों में से दो का शव शुक्रवार को तीसरे दिन बरामद हुआ। इसमें एक शव डेढ वर्ष के मासूम छोटू का है। उसका शव घटना स्थल से छह किमी दूर सेतुहार गांव में पुलिया के पास मिट्टी में धंसा मिला। उसका दोनों पैर उपर दिख रहा था। बाढ में बही बच्चे
की मां 24 वर्षीय चंद्रावती और उसकी चार वर्ष की बड़ी बहन आंकाक्षा का अभी तक अता पता नहीं चल पाया है। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गायब मां बेटी की खोजबीन में जुटे हैं। इसी तरह लालगंज के सेमरा प्रतापपुर गांव से बहे 75 वर्षीय वृद्ध का शव घर से चार किमी दूर कुशियरा फाल की नर्सरी के पास झाड़ियों में फंसा मिला। चौबीस घंटे से परिवार के लोगों की खोजबीन के बाद यह सफलता मिली। वृद्ध का चादर, छाता और अन्य सामान गुरुवार को ही अलग-अलग स्थानों पर फंसा मिला था। इसलिए परिवार के सदस्यों को उम्मीद थी कि बैजनाथ हो सकता है बाढ में किसी पेड़ या झाड़ी के सहारे बाढ़ से बचकर बाहर निकल आए हों। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


शव मिलने के बाद मच गया कोहराम
शव मिलने के बाद विंध्याचल के लेहड़िया और लालगंज थाना के सेमरा प्रतापपुर
गांव में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के सदस्यों के परिवार में कोहराम
मच गया। पहाड़ी नदी और नालों के पानी में कमी आने के बाद लोग अपने डूबे
घरों तक आवागमन शुरू कर दिए हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य घरों में डूबे
सामानों के साथ ही अनाज को भी उलट पटल कर देखना शुरू कर दिए हैं। लेकिन
घरों में कोई सामान सुरक्षित नहीं बचा है। इसलिए लोगों के सामने आजीविका
का घोर का संकट खड़ा हो गया है। लोग अब पूरी तरह से प्रशासन की इमदाद की
ओर आसरा लगाए हुए हैं।


विकास की बाढ में तबाह हुए इलाके
जिले में हुए अनियोजित विकास की बाढ में लालगंज और मड़िहान तहसील का इलाका
पूरी तरह तबाह हो गया। जनपद के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब लालगंज
और मड़िहान जैसे पहाड़ी इलाकों में इस कदर अचानक बाढ तबाही बनकर आयी हो।
आपदाओं के समय भी यह इलाका पूरी तरह से सुरक्षित रहा है। इसलिए किसी को
कभी अहसास ही नहीं था कि इस इलाके में बाढ आए जाएगी। बाढ आने के परतों को
उकेरा जाने लगा तो पता चला कि दोनों तहसीलों में मनरेगा, जिला पंचायत,
क्षेत्र पंचायत, सिंचाई विभाग की ओर से बनवाए गए छोटे-छोटे बंधियां,
तालाब, चेकडैम और कच्ची सड़कों से बरसात का पानी इकट्ठा हो गया। कई दिनों
की रिमझिम बरसात से इनके उपर से पानी बहने लगा तो बंधियों, चेकडैम और
कच्ची सड़कों के बहने का सिलसिला शुरू हो गए। इनका पानी इकट्ठा होकर खजुरी
नदी और बहेड़वा नाला, कर्णावती नदी में आने लगा। इससे अचानक बाढ की स्थिति
उत्पन्न हो गई।


चार ब्लाकों में बिजली और संचार सेवा ठप,लोग सूचनाओं से कटे

जिले में चार दिनों की लगातार बरसात के बाद आयी बाढ से चार ब्लाकों में
बिजली और संचार सेवा पूरी तरह से ठप हो गयी है। पटेहरा कला, हलिया,लालगंज
और छानबे ब्लाक के अधिकांश गांवों में जगह-जगह बिजली के खंभे और तार के
टूटकर गिरने से आपूर्ति और संचार सेवा से लोग पूरी तरह कट गए हैं। लोग
अपने रिश्तेदारों से सूचनाओं का आदान प्रदान भी नहीं कर पा रहे हैं।


प्रभावित गांवों में घरों के गिरने का सिलसिला जारी
जिले के बाढ़ प्रभावित चार ब्लाकों के सौ से अधिक गांवों में कच्चे मकानों
के गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बाढ़ या तेज बरसात से जिन
घरों में पानी घुस गया था उनके पानी खत्म होने के बाद गिरने का ज्यादा
खतरा बना है। दो चार दिनों में और घरों के गिरने की आशंका बनी है। बताया
जा रहा है कि घरों में पानी भरने से कच्चा मकान कमजोर हो गए हैं। इसलिए
उनके गिरने का क्रम शुरू हो गया है।

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...