Monday, 10 July 2017

विढम व खड़ंजा फाल में बहे पांच में सुबह प्रमोद और शाम को लालू का शव बरामद

















मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित विंढमफाल व खडंजा फाल में  रविवार की शाम को अचानक पानी आने से सैकड़ो सैलानी फंस गये थे। सैलानियों ने गमछा  आदि से अधिकांश लोगों को बचा लिया। विंढमफाल में भदोही जिले का एक और खड़ंजा फाल में नगर के चार सैलानी बह गये। खडंजाफाल में सोमवार की सुबह एक  और दूसरा शाम को दूसरा शव बरामद हुआ। उतराया ब रामद हुआ। पुलिस गोताखोरों के साथ दोनों फाल पर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुयी है।


प्रमोद का सुबह, लालू का शाम को मिला शव 
रविवार को  सुहावना मौसमहोने के कारण पिकनिक स्पाटो पर सैलानियों की भीड़ उमड़  थी। सैलानी फाल में स्नान कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान शाम को लगभग साढे चार बजे विंडमफाल में अचानक पानी बढ़ गया। इससे स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। सैलानियों ने फाल के बीच में फंसे लोगों को किसी तरह बचा कर बाहर निकाला। विंढमफाल में भदोही जिले के अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल बह गया। यही पानी खड़ंजा फाल में पहुंचने पर वहां भी सैलानियों में भगदड़ मच गया। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी। इसमें
तरकापुर मोहल्ले के निसार का 16 वर्षीय पुत्र सैय्यद अली, पीलीकोठी निवासी सोनू अग्रहरि, मुकेरी बाजार निवासी लालू मोदनवाल लापता थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल में रात में काफी संख्या में लोग शव मिलने की सूचना पर जुट गये थे। इस दौरान कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित बालक दास पोखरा निवासी संजय मिश्रा ने अपने 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद मिश्रा की गुमशदगी के बारे में जानकारी दी। सोमवार की सुबह गोताखोरो को बुलाकर खोजाीन शुरू की गयी तो खड़ंजा में प्रमोद मिश्रा का शव उतराया हुआ मिला। शाम को छह बजे मुकेरी बाजार निवासी सुनील मोदनवाल उर्फ लालू का शव बरामद हुआ।  मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम खोजबीन करेगी।



तरकापुर के नफीस ने कई को बचाया 
तकरापुर मोहल्ला निवासी नफीस ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खड़ंजा फाल गया था। बताया कि पानी बढ़ने पर सैकड़ो लोग बीच में फंसे थे। कई लोगों को अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को पानी से बाहर निकाला।बताया कि फाल पर हजारो की संख्या में लोग गये थे पर किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। पास में ही बरकछा चौकी है। इसकेााद भी किसी पुलिसकर्मी ने कोई मदद नहीं की। 


चचेरे भाई कोाचाने में डूा गया मयंक 
 भदोही जिले के मेन रोड अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल अपने चचेरे भाई नीरज जायसवाल के साथ विंढमफाल में पिकनिक मनाने आया था। अचानक पानीाढ़ने पर नीरज तेजाहाव मेंाहने लगा। मयंक उसेाचाने के लिए पानी में कूदा । उसने अपने भाई की जान तोाचा ली पर खुदाह गया। नीरज ने परिजनो को सूचना दी। 




मंगलवा को आयेगी एनडीआरएफ की टीम 
 देहात कोतवाली अशोक कुमार सिंह नेाताया कि लापता लोगों की खोजाीन के लिए एनडीआरएफ टीम कोाुलाने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी नेाात की है। आदेश मिल गया है। एनडीआरएफ टीम चल दी है। एनडीआरएफ के आने तक स्थानीय गोताखोरो की मदद से तलाश की जा रही है। देहात कोतवाल नेाताया कि मंगलवार से एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चलायेगी। 




















केंद्रीय राज्यमंत्री लापता युवको के परिजनो से मिली
केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विंढमफाल और खड़जा में लापता युवको के परिजनो से सोमवार को मिलकर ढांढस बंधाया। गोताखोरो के माध्यम से लापता लोगों को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। परिजनो ने आरोप लगाया कि लापता बच्चो को खोजने में प्रशासन लापरवाहीारत रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर गोताखोरो की संख्या बढ़ाने की बात कही। कहा कि जिले के पिकनिक स्पाट पर सुबह आठ से रात आठाजे तक आधुनिक वाहन 100 डायल की तैनाती की जाय। सुबह आठ से शाम सात बजे तक ही सैलानियों को अनुमति दी जाय। सभी स्थानो पर आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए वायरलेस सेट उपलध कराया जाय। वर्षा पर नजर रखा जाय, पर्यटन स्थलो पर दो किमी उपर पानी आने पर इसकी तत्काल सूचना प्रसारित करायी जाय। 





खड़ंजा फाल में शराब पी रहे तीन पकड़ाये
 रविवार को खड़ंजा फाल में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग लापता हो गये। रविवार की रात के बाद सोमवार को पुलिस उनकी खोजबीन में लगी रही। सोमवार की सुबह एक का शव बरामद हुआ। इसके बाद भी लोग नहीं चेते। एक ओर जब पुलिस परिजनो के साथ खोजबीन अभियान चला रही थी, इस दौरान तीन युवक खड़ंजा फाल के पत्थरो पर बैठक कर शराा पी रहे थे। पुलिस ने तीनो को पकड़ कर थाने ले गयी। 


परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप 
देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल और खंड़जा फाल में रविवार को अचानक पानी बढ़ने से पांच लोग लापता हो गये। परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह कोतवाली की टीम के साथ मौके पर खोजबीन करने में लगे रहे। शाम को एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनो ने आक्रोश जताते हुए कहा कि फाल पर हादसे को रोकने के लिए तो प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। पर हादसा होने केााद भी लापता लोगों के तलाशी अभियान के लिए बेहतर प्रयास नहीं किया गया। 

पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन की गला रेत हत्या कर चार लाख लूट ले गये बदमाश, बनियान में मिला शव




















मिर्ज़ापुर।  जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव में  बदमाशों ने रविवार को पेट्रोल पम्प के मैनेजर और सेल्समैन की गला रेतकर हत्या कर लगभग चार लाख रुपये लूट ले गए। दोनों इसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के निवासी थे। सुबह पम्प पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही एसपी आशीष तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गए। एसपी का कहना है कि बदमाशों ने 1.90 लाख रुपये लूटा है। वहीं पम्प मालिक ने चार लाख रुपये लूटे जाने का दावा किया है। एसपी ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।



कैश काउंटर के अंदर जमीन पर पडा था शव
कछवां-राजा तालाब मार्ग पर कोहड़िया गांव में रंजन फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पम्प है। पम्प इलाहाबाद के हंडिया निवासी रंजन सिंह का है। पम्प से पांच किमी दूर दामोदरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय किशुन गोंड़ पुत्र राममूरत मैनेजर और 20 वर्षीय राहुल पुत्र हीरालाल प्रजापति सेल्समैन का कार्य करते थे। पम्प चौबीस घंटे खुला रहता है। खेती का काम शुरू होने के कारण सुबह पंप पर पहुंचे ग्राहकों ने सन्नाटा देख पहले आवाज लगाया, जब कोई नहीं दिखा तब कैश काउंटर की ओर गए तो दरवाजा खुला था और दोनों कर्मचारियों का शव जमीन पर पड़ा था। यह खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में कछवां थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुख्यालय से डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंच गई। साढ़े आठ बजे तक एसपी आशीष तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने भी घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों को समझाया। उन्होने बताया कि बदमाशों ने दोनों कर्मियों की हत्या कर 1.90 लाख रुपये लूट ले गए है। वहीं पम्प मालिक का कहना था कि शनिवार और रविवार के सेल का लगभग चार लाख रुपये था। दो दिन बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं किया जा सका था। उसे बदमाश लूट ले गए। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व
पम्प मालिक ने लूट की रपट कछवां थाने में दर्ज करा दी।



सीसीटीव कैमरा निकाल कर  की घटना

पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन की हत्या सुनियोजित तरीके से हुई है। पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे को निकालने के बाद घटना की गई है। जांच में पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे का तार निकला हुआ था और कम्प्यूटर गायब है। इसलिए ऐसा लग रहा है घटना पेशेवर बदमाशों ने की है। उन्हें सीसीटीवी कैमरे को डिसकनेक्ट करने की जानकारी रही होगी। इसलिए पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।






एसपी और पूर्व प्रमुख के आश्वासन पर सौंपा शव
इस घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों की भीड़ और परिजनों ने दोनों कर्मचारियों के शव को नहीं उठने दे रहे थे। भीड़ का कहना था कि मुवावजे की घोषणा होने के बाद ही शव उठेगा। एसपी ने माइक पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनको एक लाख रुपये मुआवजा व एक-एक आवास दिलाया जाएगा। यहं नहीं हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी। फिर भी ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे थे, तब पूर्व प्रमुख अखिलेश सिंह उर्फ लाखन सिंह ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि प्रशासन अपना वायदा पूरा नहीं करेगा तोहम खुद इस मामले को लेकर आंदोलन करेगे। तब दो घंटे बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



डेढ़ घंटे बाद चक्का जाम समाप्त

दोहरे हत्या कांड के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने डेढ़ घंटे तक कछवां-राजातालाब मार्ग पर चक्का जाम किया। भीड़ मुवावजे के घोषणा की मांग कर रही थी। पम्प संचालक रंजन कुमार सिंह के मौके पर पहुंच कर दोनो  कर्मचारियों के परिजनों को एक एक लाख रुपए देने की घोषणा किए। एसपी आशीष तिवारी ने भी दो दो लाख रुपए दिलाने की घोषणा की। इसके बाद सुबह दस बजे चक्का जाम समाप्त हुआ और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


कछवां इलाके में ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग दहशत में
कछवां थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हो रही ताबड़तोड़ हत्या कीघटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार को भी भीड़ ने इसी थाना के खैरा पाहो बाजार में पुलिस पर हमला कर दिया था। यहां भी बीते शुक्रवार की शाम को सरे राह युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का विरोध हो रहा था। भीड़ को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी, डंडे और पत्थर से हमला कर दिए थे। हमले में थानाध्यक्ष विश्व ज्योति राय सहित छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। उस घटना का पुलिस खुलासा कर ही नहीं पाई कि डबल मर्डर हो गया। थाना में बतौर प्रभारी 15 दिन पहले तैनाती पाने वाले दरोगा का घटनाओं ने पीछा करना शुरू कर दिया है। इससे पुलिस के साथ ही इलाके के लोग भी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। अब पुलिस के सामने दो बड़ी घटनाओं के खुलासे की चुनौती है।

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...