Saturday, 5 August 2017

जाति विशेष को तरजीह देने का आरोप लगा भाजपाईयों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व गठबंधन की सांसद अनुप्रिया का फूंका पूतला



























मिर्जापुर। जाति विशेष के लोगों को तरजीह देने के साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य की मूलभूत समस्याओं के प्रति उदासीन रूख अपनाने से नाराज छानबे ब्लाक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री व गठबंधन की सांसद अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छानबे मंडल अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने नरोईयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सांसद अनुप्रिया पटेल का पुतला दहन किया।



मूलभूत सुविधाओं पर उदासीनता का लगाया आरोप

नरोईयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त परीक्षण करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण के बाद गठबंधन की सांसद अनुप्रिया पटेल के
खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद सिर्फ एक जाति विशेष के लोगों को तरजीह दे रही है। छानबे क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई व स्वास्थ्य जैसी मुलभूत समस्याओं के प्रति उदासीन है। सिर्फ दो ब्लाको में ही विकास का कार्य करा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उपेक्षित और अपमानित करने का भी आरोप लगाया।



छानबे क्षेत्र में न घुसने की दी चेतावनी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि सांसद को छानबे ब्लाक क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जायेगा। इस अवसर पर रमेश कुमार उर्फ शिम्पू सिंह, उमा शंकर मिश्र, सुजीत मोदनवाल, जानकी सिंह, भाष्कर सिंह, राम नारायण दूबे, कैलाश राम, ललित, राजेन्द्र पाण्डेय आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...