Tuesday, 11 July 2017

विंढम में मयंक और खडंजा फाल में सोनू का मिला शव, सैयद की तलाश जारी



















मिर्जापुर। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर विंढम व खड़ंजा फाल में दो दिन पहले पिकनिक मनाने के दौरानाहे पांच सैलानियों में मंगलवार की सुबह दो शव और बरामद हुए। दो शव सोमवार को मिल गए थे। खड़ंजा फाल में बहे एक किशोर की खोजबीन हो रही है। उसका तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम बहे किशोर की खोजाीन में जुटी है। डीएम और एसपी भी सुाह से ही घटना स्थल पर जमे रहे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात की।


रविवार को बहे थे पांच लोग 
जिले में सप्ताह भर से लगातार हो रही बरसात से पहाड़ी झरनों और नदियों में पानी आ गया है।बधों का जल स्तर भीाढने लगा है। जंगलों में हरियाली भी फैल चुकी है। इसका लुत्फ उठाने के लिए हर दिन स्थानीय औरााहर पर्यटक पर्यटन स्थलों पर पहुंचे रहे हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर के कई मोहल्ले के लोेग खडंजा फाल पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां शाम को पांचाजे के करीा अचानक पानीाढन से भगदड़ मच गई। कई लोग फाल सेाचकर निकले। कुछ लोगों को साथियों ने गमछा और अन्य माध्यमों सेाचाया। बावजूद इसके चार लोगों का देर रात तक पता नहीं चल पाया था।


विंढम में मयंक और खडंजा में सोनू का मिला शव 
सोमवार की सुबह दो लोगों का शव नहाने वाले स्थान से आधा किमी आगे मिला था। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से खोजाीन शुरू हुई तो खडंजा फाल में नगर के पीली कोठी के निवासी 27 वर्षीय सोनू अग्रहरि का शव मिला। जाकि विंढमफाल दह में भदोही के अजुमौला चौराहा मेन रोड निवासी 24 वर्षीय मयंक जायसवाल का शव बरामद हुआ। शवों के मिलने की सूचना पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों की मौके पर भीड़ जुट गई। डीएम विमल कुमार दुबे और एसपी आशीष तिवारी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को ढांढस बधाया। अधिकारियों नेाताया कि तरकापुर निवासी 16 वर्षीय किशोर तैय्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीमों की ओर से लगातार खोजाीन की जा रही है।






















26 सदस्ययीय एनडीआरएफ की टीम खोजाीन में जुटी
 विंढम और खड़ंजा फाल में रविवार की शाम को पानी बढ़ने से लापता सैलानियों की खोजाीन के लिए मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम वाराणसी से खड़ंजा फाल पहुंची। कमांडर धीरेंद्र श्रीवास्तव के साथ 26 सदस्ययी टीम में गोताखोर के साथ अन्य संसाधनो मौजूद थे। एनडीआरएफ की टीम अपनी बोट से खड़ंजा फाल से खजूरी की ओर जा रहे बह रहे पानी में लापता किशोर सैय्यद की खोजाीन शुरू की। सुबह टीम के उतरने से पहले खड़ंजा फाल में जय उर्फ सोनू अग्रहरि का शव उतरा हुआ मिला था। रेस्क्यू  टीम के सदस्य एसआई राकेश कुमार नेगी ने बताया कि सुबह से खोजाीन की जा रही है। लापता किशोर के न मिलने पर अगले दिन अभियान चलाया जायेगा।

विंढम, खडंजा व अन्य फाल पर सैलानी नहीं कर पायेंगे मस्ती, हादसे के बाद प्रशासन ने सैलानियों के प्रवेश पर लगायी रोक



















मिर्जापुर।  विंढम, खडंजा व अन्य फाल पर सैलानी मस्ती  नहीं कर पायेंगे। देहात कोतवाली के विंढम और खड़ंजा फाल पर रविवार को हुए हादसे में पांच लोगों के लापता होने के बाद तीसरे दिन मंगलवार को जिला प्रशासन भी जाग गया है। प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए  जिले के सभी पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही इन स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया है।


विंढम व खंडजा में बह गये थे पांच सैलानी
रविवार को विंढम और खड़ंजा फाल में अचानक पानी बढ़ने से सैकड़ो लोग बह गये थे। इसमें अधिकांश को बचा लिया गया। पर विंढम में एक और खड़ंजा फाल में चार युवक लापता हो गये। अब तक चार के शव बरामद हो चुके है। इससे पहले भी इन फालो के अलावा सिद्धनाथ की दरी, चुना दरी आदि पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के डूबने की घटनाये हो चुकी है।

डीएम व एसपी पहुंचे विंढमफाल
रविवाद के हादसे के तीन दिन बितने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए सख्त रूख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने विढंमफाल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने इन स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी इकट्ठा की। फालो पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम न होने और बरसात के मौसम के मौसम में  घटना होने की आशंका के मद्देनजर पर्यटन स्थलो पर सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थलो पर सैलानियों को आने से रोकने के लिएौरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फालो पर नेट लगाने का निर्देश दिया।

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...