Sunday, 20 August 2017

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था





















मिर्जापुर।  जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अपने मित्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। इस मामले का खुलासा रविवार को सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने रविवार को लालगंज थाने में पत्रकार वार्ता कर किया। पुलिस ने हत्यारोपित सोनू शुक्ला को शनिवार की शाम को गांव के पतार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने आशिनाई के चक्कर में अपने मित्र मनोज कोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


छह की सुबह नहर में मिला था लापता युवक का शव 
छह अगस्त की सुबह घोरी नहर में गांव निवासी श्याम सुंदर कोल के 18 वर्षीय पुत्र मनोज कोल का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिर्पोट में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुयी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनु शुक्ला का लालगंज के पचोखर गांव में पाही है। मृतक मनोज के पिता श्याम सुंदर ने लालगंज थाने में तहरीर दिया कि सोनु शुक्ला अपने दो साथियों के साथ चार अगस्त को घर आकर मनोज को साथ ले गया। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। पुलिस सोनु व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी। 


पिस्टल के साथ पकडा गया सोनू 
शनिवार की शाम को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू गांव के पतार चौराहे के पास खड़ा है। इसके बाद घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव की एक लड़की से दोनों का चक्कर चल रहा था। मनोज को रास्ते से हटाने के लिए सोनू ने उसे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।  उसके दो साथी गोरखपुर निवासी सनी और चंदन फरार चल रहे है। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं सोनू के पिता का कहना है कि सोनू उस दिन गोरखपुर में था। उसे गलत फंसाया जा रहा है।

 

No comments:

Post a Comment

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...