मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित विंढमफाल व खडंजा फाल में रविवार की शाम को अचानक पानी आने से सैकड़ो सैलानी फंस गये थे। सैलानियों ने गमछा आदि से अधिकांश लोगों को बचा लिया। विंढमफाल में भदोही जिले का एक और खड़ंजा फाल में नगर के चार सैलानी बह गये। खडंजाफाल में सोमवार की सुबह एक और दूसरा शाम को दूसरा शव बरामद हुआ। उतराया ब रामद हुआ। पुलिस गोताखोरों के साथ दोनों फाल पर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुयी है।
प्रमोद का सुबह, लालू का शाम को मिला शव
रविवार को सुहावना मौसमहोने के कारण पिकनिक स्पाटो पर सैलानियों की भीड़ उमड़ थी। सैलानी फाल में स्नान कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान शाम को लगभग साढे चार बजे विंडमफाल में अचानक पानी बढ़ गया। इससे स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गयी। सैलानियों ने फाल के बीच में फंसे लोगों को किसी तरह बचा कर बाहर निकाला। विंढमफाल में भदोही जिले के अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल बह गया। यही पानी खड़ंजा फाल में पहुंचने पर वहां भी सैलानियों में भगदड़ मच गया। लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी। इसमें
तरकापुर मोहल्ले के निसार का 16 वर्षीय पुत्र सैय्यद अली, पीलीकोठी निवासी सोनू अग्रहरि, मुकेरी बाजार निवासी लालू मोदनवाल लापता थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडलीय अस्पताल में रात में काफी संख्या में लोग शव मिलने की सूचना पर जुट गये थे। इस दौरान कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित बालक दास पोखरा निवासी संजय मिश्रा ने अपने 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद मिश्रा की गुमशदगी के बारे में जानकारी दी। सोमवार की सुबह गोताखोरो को बुलाकर खोजाीन शुरू की गयी तो खड़ंजा में प्रमोद मिश्रा का शव उतराया हुआ मिला। शाम को छह बजे मुकेरी बाजार निवासी सुनील मोदनवाल उर्फ लालू का शव बरामद हुआ। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम खोजबीन करेगी।
तरकापुर के नफीस ने कई को बचाया
तकरापुर मोहल्ला निवासी नफीस ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खड़ंजा फाल गया था। बताया कि पानी बढ़ने पर सैकड़ो लोग बीच में फंसे थे। कई लोगों को अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों को पानी से बाहर निकाला।बताया कि फाल पर हजारो की संख्या में लोग गये थे पर किसी प्रकार के सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। पास में ही बरकछा चौकी है। इसकेााद भी किसी पुलिसकर्मी ने कोई मदद नहीं की।
चचेरे भाई कोाचाने में डूा गया मयंक
भदोही जिले के मेन रोड अजुमौला चौराहा निवासी मयंक जायसवाल अपने चचेरे भाई नीरज जायसवाल के साथ विंढमफाल में पिकनिक मनाने आया था। अचानक पानीाढ़ने पर नीरज तेजाहाव मेंाहने लगा। मयंक उसेाचाने के लिए पानी में कूदा । उसने अपने भाई की जान तोाचा ली पर खुदाह गया। नीरज ने परिजनो को सूचना दी।
मंगलवा को आयेगी एनडीआरएफ की टीम
देहात कोतवाली अशोक कुमार सिंह नेाताया कि लापता लोगों की खोजाीन के लिए एनडीआरएफ टीम कोाुलाने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी नेाात की है। आदेश मिल गया है। एनडीआरएफ टीम चल दी है। एनडीआरएफ के आने तक स्थानीय गोताखोरो की मदद से तलाश की जा रही है। देहात कोतवाल नेाताया कि मंगलवार से एनडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चलायेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री लापता युवको के परिजनो से मिली
केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विंढमफाल और खड़जा में लापता युवको के परिजनो से सोमवार को मिलकर ढांढस बंधाया। गोताखोरो के माध्यम से लापता लोगों को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। परिजनो ने आरोप लगाया कि लापता बच्चो को खोजने में प्रशासन लापरवाहीारत रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर गोताखोरो की संख्या बढ़ाने की बात कही। कहा कि जिले के पिकनिक स्पाट पर सुबह आठ से रात आठाजे तक आधुनिक वाहन 100 डायल की तैनाती की जाय। सुबह आठ से शाम सात बजे तक ही सैलानियों को अनुमति दी जाय। सभी स्थानो पर आपात स्थिति पर नजर रखने के लिए वायरलेस सेट उपलध कराया जाय। वर्षा पर नजर रखा जाय, पर्यटन स्थलो पर दो किमी उपर पानी आने पर इसकी तत्काल सूचना प्रसारित करायी जाय।
खड़ंजा फाल में शराब पी रहे तीन पकड़ाये
रविवार को खड़ंजा फाल में अचानक पानी बढ़ने से चार लोग लापता हो गये। रविवार की रात के बाद सोमवार को पुलिस उनकी खोजबीन में लगी रही। सोमवार की सुबह एक का शव बरामद हुआ। इसके बाद भी लोग नहीं चेते। एक ओर जब पुलिस परिजनो के साथ खोजबीन अभियान चला रही थी, इस दौरान तीन युवक खड़ंजा फाल के पत्थरो पर बैठक कर शराा पी रहे थे। पुलिस ने तीनो को पकड़ कर थाने ले गयी।
परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल और खंड़जा फाल में रविवार को अचानक पानी बढ़ने से पांच लोग लापता हो गये। परिजनो ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह कोतवाली की टीम के साथ मौके पर खोजबीन करने में लगे रहे। शाम को एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। परिजनो ने आक्रोश जताते हुए कहा कि फाल पर हादसे को रोकने के लिए तो प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। पर हादसा होने केााद भी लापता लोगों के तलाशी अभियान के लिए बेहतर प्रयास नहीं किया गया।
No comments:
Post a Comment