Friday, 14 July 2017

त्तीन माह से भाग रहे ईनामियां गो तस्कर को अहरौरा थाना प्रभारी ने किया गिरफ्तार




















मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कुदारन गांव के पास से ईनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। अहरौरा थाने में मामले का खुलसा करते हुए एएसपी नक्सल हफीजुर रहमान  ने पुलिस अधीक्षक की  ओर से टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। मार्च महिने में चंदौली जिले के चकिया भरौरा निवासी जिगनेश कुमार यादव के खिलाफ अहरौरा थाने में गो तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार गो तस्कर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। साथ ही ढाई हजार के ईनाम की घोषणा की गयी। शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गो तस्कर जिगनेश कुमार यादव कुदारन के पास मौजूद रहे। थाना प्रभारी एसआई सुनीन कुमार, रण विजय कुशवाहा और सिपाहियों के साथ घेरेबंदी की गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करने से पहले एएसपी नक्सल हफीजुर रहमान ने थाने का अर्द्ववार्षिक निरीक्षण किया। सलामी सही से न दे पाने पर सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन थाना प्रभारी को सलामी देकर अभ्यास करे। थाने का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर थाना प्रभारी को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

सीएमओ ने पांच दिन का दिया समय, स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करे पीएचसी-सीएकरने का दिया निर्देश




















मिर्जापुर। सीएमओ डा. उमेश यादव ने शुक्रवार को चील्ह और विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सही नहीं मिली। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को पांच दिन का समय देते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर अवगत कराने का निर्देश दिया। हिदायत दिया कि दोबारा निरीक्षण में खामियां नहीं मिलनी चाहिए। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।



पहले चील्ह उसके बाद  पहुंचे विंध्याचल 
सीएमओ सबसे पहले सीएचसी चील्ह पहुंचकर पूरे सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।  इस दौरान लोगों ने सुविधाएं न मिलने और  कर्मचारियों के  गायब रहने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने समय से कार्य करने का हिदायत दिया। इसके बाद सीएमओ विंध्याचल सीएचसी पर पहुंचे। यहां भी गंदगी मिली। परिसर में बड़े नाले के चलते हो रही बदबू को रोकने के लिए नाला बंद करने का निर्देश दिया। इमरजेंसी में दवाओं का रख-रखाव व रजिस्टर का रख रखाव  सही नहीं मिला। डिलेवरी का रेसियो कम मिला। कहा कि विंध्याचल धाम में स्थित सीएचसी में हर तरह की सुविधा होनी चाहिए। मरीजो का बेहतर उपचार हो और दवा विवरित की जाय। सीएचसी प्रभारी डा. एसके सिंह ने एक्सरे मशीन और अन्य डाक्टरो के तैनाती की मांग की।  सीएमओ ने पांच दिन के अंदर सीएचसी में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डा. बीएस राय, डा. अशोकर कुमार सोनकर, डा. एसके पांडेय आदि रहे।

छह माह से फरार इस शराब माफिया फर था ढाई हजार का ईनाम, कटरा पुलिस ने पकड लिया




















मिर्जापुर। कटरा कोवताली पुलिस ने गुरुवार की रात रोडवेज तिराहा के पास से ईनामियां शराब माफिया को गिरफ्तार किया। मामले की खुलासा सीओ सिटी संजय सिंह ने शुक्रवार को कटरा कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर किया।

छह माह से चल रहा था फरार 
सीओ सिटी नेाताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र केारौधा कचार निवासी बब्बू  सोनकर अवैध शराब का कारोाार करता था। अवैध तरीके से शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई का आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी बब्बू  द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। पुलिस ने शराब माफिया पर ढाई हजार का ईनाम रखा था। छह माह से पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही थी। गुरुवार की रात कटरा कोतवाल श्रीकांत राय को मुखाबिर से सूचना मिली कि बब्बू सोनकर रोडवेज तिराहे पर खड़ा है। कटरा कोतवाल एसएसआई योगेश यादव व सिपाहियों के साथ घेरोंदी करा बब्बू  सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। ईनामियां बदमाश को गिरफ्तार करने पर एसपी ने कटरा कोतवाली पुलिस को ढाई हजार घोषित पुरस्कार दिया।

Wednesday, 12 July 2017

समाजवादी पार्टी के जमालपुर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हाे गया, विपक्ष में 86 बीडीसी


















मिर्जापुर।  जमालपुर ब्लाक प्रमुख संजय सोनकर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को ब्लाक सभागार में कराए गए मतदान में पास हो गया। ब्लाक के 120 बीडीसी में से 86 ने प्रमुख के विरोध में वोट डाला। प्रमुख के पक्ष में मात्र 11 सदस्य ही मतदान किए। 23 सदस्यों ने पक्ष विपक्ष कहीं मतदान नहीं किया। अविश्वास प्रस्ताव की निगरानी के लिए डीएम ने नोडल अधिकार बनाए गए डिप्टी कलेक्टर लल्लन राम की देखरेख में प्रक्रिया पूरी हुई।


अधिकांश बीडीसी थे प्रमुख संजय से थे नाराज 
ब्लाक के 120 बीडीसी सदस्यों में अधिकांश प्रमुख संजय सोनकर से नाराज हो गये थे। देवरिल्ला के बीडीसी सदस्य व संजय सोनकर से प्रमुख के चुनाव में मात्र दो मतों से पराजित अमित कुमार ने इसका लाभ लेते हुए बीते माह डीएम को शपथ पत्र सौंपकर अविश्वास जताया था। सदस्यों ने प्रमुख पर लगभग एक वर्ष से बैठक कराए बगैर ही विकास कार्य कराने का भी आरोप लगाया था। डीएम ने इस संबंध में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी को अविश्वास प्रस्ताव के सम्बध में निर्णय लेने के सम्बध में निर्देश दे दिए। डीपीआरओ ने अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए 12 जुलाई की तिथि तय कर दी थी।





















बैठक के बाद लाया अविश्वास प्रस्ताव
 डीएम की तरफ से नामित नोडल अफसर लल्लन राम व बीडीओ सुबह नौ बजे ही ब्लाक कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख संजय सोनकर व उनके विरोधी अमित कुमार भी अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ पहुंचे। ब्लाक सभागार में बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव पर मामूली चर्चा के बाद मतदान कराया गया। प्रमुख के खिलाफ 86 व पक्ष में मात्र 11 मत पड़े। वहीं 23 बीडीसी सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया। मतगणना के बाद नोडल अधिकारी लल्लन राम ने परिणाम घोषित किया।बताया कि विश्वास मत हासिल करने में संजय फेल हो गए।



समाजवादी पार्टी को लगा झटका 
बीते पंचायत चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने जिले के 12 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद पर अपने समर्थकों के चुने जाने का ऐलान किया था। सूबे में सपा की सरकार होने के कारण प्रमुख का चुनाव सभी प्रत्याशी आसानी से जीत गए थे। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जमालपुर ब्लाक पहले स्थान पर रहा। जमालपुर की तरह अभी कुछ और ब्लाकों के प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी चल रही है। 

जहां जल गया ट्रांसफार्मर, कट गयी लाइट नहीं राजगिर के साथ करंट लगने से उसके पत्नी की भी होती मौत


मिर्जापुर। देहात कोतवाली के चेरूईराम गांव में मंगलवार की रात मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से राजगीर की मौत हो गयी। जिस दौरान राजगीर करंट की चपेट में आया था। उस दौरान उसे बचाने में उसकी पत्नी भी करंट कर चपेट में आ गयी थी, उसी दौरान ट्रांसफार्मर जलने से बिजली कट गयी और पत्नी की जान बच गयी।


सही समय पर जला ट्रांसफार्मर 
गांव का 45 वर्षीय रामजी राजगीर था। मंगलवार की रात आठ बजे मोबाइल का चार्जर प्लग में लगा रहा था। चार्जर लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुन उसकी पत्नी उसे बचाने गयी तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी। इस दौरान गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली कट गयी और उसकी पत्नी करंट लगने से बच गयी। गंभीर रूप से झुलसे रामजी को उसके परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया।

ससुराल आये युवक ने नशे में शरहज से की छेडखानी तो साले ने उतार दिया मौत के घाट
















मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली तिराहा स्थित ससुराल में पांच जुलाई की सुबह मृत अवस्था में मिले युवक के हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार मनोरंजन कक्ष में खुलासा कर दिया। शराब के नशे में शरहज से छेडखानी करने पर आक्रोशित साले ने ससुर व ममिया ससुर के साथ मिलकर लाठी से पीटकर दामाद मनोज को मौत के घाट उतार दिया था।  विंध्याचल पुलिस ने रेलवे स्टेशन विंध्याचल से हत्यारोपी साले गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। गुलाब ने जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या का कारण बताया।


पत्नी से मिलने आया था ससुराल
इलाहाबाद जिले के हंडिया निवासी मनोज धरकार की शादी विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंगाली तिराहा के पास हुयी थी। शरााब के नशे में वह पत्नी के साथ दुर्व्यवहार  करता था। इस कारण ससुराल वालो से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी चंदा मायके चली आयी। तीन जुलाई को पत्नी और बच्चो से मिलने के लिए मनोज रात 11 बजे ससुराल आया। पांच जुलाई की सुबह अंडरवीयर में उसका शव घर के बाहर मिला था।


शरहज से कर रहा था छेडखानी
चार जुलाई की रात नशे में मनोज अपनी शरहज के साथ छेडखानी करने लगा। यह देख उसके साले गुलाब ने ससुर शंकर लाल और ममिया ससुर अशोक के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की प्‍लानिंग की। रात में उसके सिर में लाठी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को घर के बाहर फेंक दिया। जिससे लगे कि छत से गिरने के कारण उसकी मौत हुयी है।


ससुर व ममिया ससुर है फरार
पांच जुलाई की सुबह मनोज शव घर के बाहर अंडरवीयर में मिला। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के बहनोई चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया निवासी पप्पु ने मनोज के साले गुलाब, ससुर शंकर लाल व ममिया ससुर  अशोक निवासी जफीराबाद गोपीगंज भदोही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस छानाबीन में जुटी थी। गुलाब पकडा गया। बाकी दो की तलाश में पुलिस जुटी है।


बालिका से मिला सुराग
विंध्याचल थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन शुरु की। थाना प्रभारी ने   घर के एक बालिका से बात किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने अहम अहम जानकारी इकटठा की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें बुधवार की सुबह पांच बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में हत्यारोपित साले गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। गुलाब  की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर लिया। पूछताछ में गुलाब ने सारी बात बताते  हुए जुर्म स्वीकार किया। पुलिस फरार चल रहे आरोपित ससुर शंकर और ममिया ससुर की तलाश में जुटी है।

Tuesday, 11 July 2017

विंढम में मयंक और खडंजा फाल में सोनू का मिला शव, सैयद की तलाश जारी



















मिर्जापुर। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर विंढम व खड़ंजा फाल में दो दिन पहले पिकनिक मनाने के दौरानाहे पांच सैलानियों में मंगलवार की सुबह दो शव और बरामद हुए। दो शव सोमवार को मिल गए थे। खड़ंजा फाल में बहे एक किशोर की खोजबीन हो रही है। उसका तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम बहे किशोर की खोजाीन में जुटी है। डीएम और एसपी भी सुाह से ही घटना स्थल पर जमे रहे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात की।


रविवार को बहे थे पांच लोग 
जिले में सप्ताह भर से लगातार हो रही बरसात से पहाड़ी झरनों और नदियों में पानी आ गया है।बधों का जल स्तर भीाढने लगा है। जंगलों में हरियाली भी फैल चुकी है। इसका लुत्फ उठाने के लिए हर दिन स्थानीय औरााहर पर्यटक पर्यटन स्थलों पर पहुंचे रहे हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर के कई मोहल्ले के लोेग खडंजा फाल पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां शाम को पांचाजे के करीा अचानक पानीाढन से भगदड़ मच गई। कई लोग फाल सेाचकर निकले। कुछ लोगों को साथियों ने गमछा और अन्य माध्यमों सेाचाया। बावजूद इसके चार लोगों का देर रात तक पता नहीं चल पाया था।


विंढम में मयंक और खडंजा में सोनू का मिला शव 
सोमवार की सुबह दो लोगों का शव नहाने वाले स्थान से आधा किमी आगे मिला था। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से खोजाीन शुरू हुई तो खडंजा फाल में नगर के पीली कोठी के निवासी 27 वर्षीय सोनू अग्रहरि का शव मिला। जाकि विंढमफाल दह में भदोही के अजुमौला चौराहा मेन रोड निवासी 24 वर्षीय मयंक जायसवाल का शव बरामद हुआ। शवों के मिलने की सूचना पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों की मौके पर भीड़ जुट गई। डीएम विमल कुमार दुबे और एसपी आशीष तिवारी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को ढांढस बधाया। अधिकारियों नेाताया कि तरकापुर निवासी 16 वर्षीय किशोर तैय्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीमों की ओर से लगातार खोजाीन की जा रही है।






















26 सदस्ययीय एनडीआरएफ की टीम खोजाीन में जुटी
 विंढम और खड़ंजा फाल में रविवार की शाम को पानी बढ़ने से लापता सैलानियों की खोजाीन के लिए मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम वाराणसी से खड़ंजा फाल पहुंची। कमांडर धीरेंद्र श्रीवास्तव के साथ 26 सदस्ययी टीम में गोताखोर के साथ अन्य संसाधनो मौजूद थे। एनडीआरएफ की टीम अपनी बोट से खड़ंजा फाल से खजूरी की ओर जा रहे बह रहे पानी में लापता किशोर सैय्यद की खोजाीन शुरू की। सुबह टीम के उतरने से पहले खड़ंजा फाल में जय उर्फ सोनू अग्रहरि का शव उतरा हुआ मिला था। रेस्क्यू  टीम के सदस्य एसआई राकेश कुमार नेगी ने बताया कि सुबह से खोजाीन की जा रही है। लापता किशोर के न मिलने पर अगले दिन अभियान चलाया जायेगा।

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...