Sunday, 20 August 2017

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था





















मिर्जापुर।  जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अपने मित्र की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। इस मामले का खुलासा रविवार को सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने रविवार को लालगंज थाने में पत्रकार वार्ता कर किया। पुलिस ने हत्यारोपित सोनू शुक्ला को शनिवार की शाम को गांव के पतार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने आशिनाई के चक्कर में अपने मित्र मनोज कोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


छह की सुबह नहर में मिला था लापता युवक का शव 
छह अगस्त की सुबह घोरी नहर में गांव निवासी श्याम सुंदर कोल के 18 वर्षीय पुत्र मनोज कोल का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो रिर्पोट में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुयी। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनु शुक्ला का लालगंज के पचोखर गांव में पाही है। मृतक मनोज के पिता श्याम सुंदर ने लालगंज थाने में तहरीर दिया कि सोनु शुक्ला अपने दो साथियों के साथ चार अगस्त को घर आकर मनोज को साथ ले गया। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। पुलिस सोनु व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी। 


पिस्टल के साथ पकडा गया सोनू 
शनिवार की शाम को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू गांव के पतार चौराहे के पास खड़ा है। इसके बाद घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव की एक लड़की से दोनों का चक्कर चल रहा था। मनोज को रास्ते से हटाने के लिए सोनू ने उसे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।  उसके दो साथी गोरखपुर निवासी सनी और चंदन फरार चल रहे है। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं सोनू के पिता का कहना है कि सोनू उस दिन गोरखपुर में था। उसे गलत फंसाया जा रहा है।

 

Tuesday, 8 August 2017

मिर्जापुर पहुंचा चोटी कटवा का आतंक, चौबीस घंटे में चार महिलाआें के कटे बाल, जानिये कहा हुयी ये घटनाएं





मिर्जापुर। दिल्ली, हरियाणा व़ पूर्वांचल के कई जिलो के बाद सोमवार मिर्जापुर जिले में चोटी कटवा के आतंक से महिलाओं में दहशत व्याप्त हाे गया है। चौबीस घंटे के अंदर जिले के चार महिलाओं के बाल कटने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें देहात कोतवाली के भोडसर गांव में दूसरी घटना होने पर पहुंची पुलिस के सामने महिला ने कहा कि वो आ रहा है चोटी काटने, तो पुलिस ने कहा आने तो गोली मार देंगे। तभी महिला का एक-एक कर तीन बार बाल कटकर जमीन पर गिरा। जिसे देख सभी आश्चर्य में पड गये। देर रात तक गांव में पुलिस तैनात रहे।



कछवां थाने में आया पहला मामला
सोमवार की सुबह मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली हरिजन बस्ती में चोटी कटने का पहला मामला आया। गांव निवासी रामधनी की पत्नी 40 वर्षीय उषा देवी को घर के मड़हे में मसाला पीसते  समय महसुस हुआ कि उसको कोई पीछे से उसका बाल पकड़ कर खींच रहा है। कुछ बोलने से पहले वह बेहोश हो  गयी। चोटी कटा देख परिजनो ने पुलिस को सूचना दी।










देहात कोतवाली क्षेत्र में रात में हुए दो मामले
रात होते ही देहात कोतवाली के भोड़सर में दो मामले चोटी कटने के आये। पहले मामले में गांव निवासी कमलेश की पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी रात आठ बजे शौच के लिए जा रही थी कि कोई उसका बाल काट लिया। उसने शोर मचाया तो परिजन
आये, देखा तो उसका बाल कटा था। सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी मामले की पड़ताल करने पहुंचे। ढाई घंटे बाद पांच सौ मीटर दूर गांव निवासी गेना की 45 वर्षीय पत्नी चिंता का बाल कटने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने महिला ने चिल्ला कर कहा कि वो आ रहा है चोटी काटने। पुलिस ने कहा आने तो गोली मार देंगे। तभी पुलिस के सामने महिला का  तीन बार बाल कट कर गिरा। डेढ़ बजे रात तक पुलिस गांव में तैनात रही।
























रात दो बचे चुनार थाना क्षेत्र में कटी चोटी
चुनार  थाना क्षेत्र के घुमपुर मोहाना मोहल्ला निवासी संजय सिंह पत्नी व बच्चो के साथ घर में सो रहे थे। एक चारपाई पर संजय पुत्र 7 वर्षीय रितिक, 5 वर्षीय रितेश व दूसरे चारपाई पर पत्नी 27 वर्षीय धनमंत्री और पुत्री तीन वर्षीय रितिका सो रही थी। धनमंत्री के मुताबिक रात में धम्म से आवाज आयी और कोई महिला उसका बाल नोचने लगी। पति को जगाते बेहोश हो गयी। पति जगा तो देखा उसका बाल कटा था। पानी डालकर पत्नी को होश में लाया। बाल कटने की सूचना पर सुबह मोहल्ले वासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।


महिला को कराया सीएचसी में भर्ती
 कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली हरिजन बस्ती में सोमवार को रामधनी की पत्नी 40 वर्षीय उषा देवी का बाल कटा था। मंगलवार की सुबह सदमे के चलते वह बेहोश हो गयी। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी कछवां में भर्ती कराया गया।


एसपी ने कहा अफवाह, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि चोटी कटने का मामला सिर्फ अफवाह है। इसमें किसी तरह का कोई गैंग सक्रिय नहीं है। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दे। जो भी चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि उनका बाल क्यों कटा। कई अन्य जिलो में जांच के बाद पता चला है कि लोग धन मिलने की लालच में अपने से बाल काटकर अहवाह को फैलाया। इस तरह की अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Saturday, 5 August 2017

दिल्ली, हरियाणा के बाद अब पूर्वांचल में चोटीकटवा का खौफ, भदोही में छात्रा के बाल कटे

































भदोही। देश की राजधानी दिल्ली  हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बाद अब पूर्वांचल में भी चोटी कटवा का आतंक शुरू हो गया है।  पूर्वांचल के गोरखपुर, जौनपुर के बाद भदोही में  चोटी कटने के दो मामले सामने आए हैं। इससे महिलाएं दहशत में हैं। इसे लेकर महिलाओं में दहशत व्याप्त है। चोटी कैसी कटी इसका रहस्य बरकरार है। पुलिस इसे अफवाह बताकर ध्‍यान न देने की अपील कर रही
है।



बहनो के साथ सोयी थी कट गयी चोटी

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के खम्हरिया निवासी एक छात्रा अपनी तीन बहनों के साथ कमरे में सोई थी, जब शनिवार भोर में उठी तो उसके बाल कटे हुए थे। मामला जिले के खमरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ का है।दरअसल वार्ड नंबर आठ के मनउरवीर मोहल्ला निवासी गुलाब सरोज की पुत्री संध्या सरोज (18) हमेशा की तरह शुक्रवार की रात भी कमरे में अपनी तीन बहनों व बहन के दो छोटे बच्चों के साथ तख्त पर सोई थी। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे जब घर के लोग जगे तो देखा कि संध्या तख्त पर सो रही है और उसके कटे हुए बाल जमीन पर पड़े हुए हैं। इसके बाद से परिवार में हड़कंप मच गया।


पूर्वांचल के गोरखपुर में आया था पहला मामला
गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी सपना पासवान ने बताया कि मम्मी पापा को खाना पानी देने के बाद स्वयं खाना खां कर प्रतिदिन की तरह अपने कमरे में अकेले सोने के लिए चली गई और मम्मी दुसरे स्थान पर बने मकान में सोने के लिए चली गई, पापा मेरे कमरे के सामने स्थित बरामदे में सोये हुए थे। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद कर मैं भी सो गई।जब सुबह उठी तो देखा मेरे बाल की चोटी विस्तार पर कटा हुआ पड़ा है। यह देखकर भयभीत और हैरान हो गई।



मिर्जापुर के एसपी ने बताया अफवाह 
भदोही जिले में चाेटी काटने की घटना सामने आने के बाद पडोसी जिला मिर्जापुर के एसपी आशीष तिवारी ने चोटी काटने के मामले को अफवाह बताते हुए। इस पर ध्यान न देने की अपील लोगों से की है। अभी मिर्जापुर में इस तरह का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, पर पुलिस ने इसे अफवाह बताते हुए सावधान कर दिया है।

जाति विशेष को तरजीह देने का आरोप लगा भाजपाईयों ने केंद्रीय राज्यमंत्री व गठबंधन की सांसद अनुप्रिया का फूंका पूतला



























मिर्जापुर। जाति विशेष के लोगों को तरजीह देने के साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य की मूलभूत समस्याओं के प्रति उदासीन रूख अपनाने से नाराज छानबे ब्लाक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री व गठबंधन की सांसद अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छानबे मंडल अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने नरोईयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सांसद अनुप्रिया पटेल का पुतला दहन किया।



मूलभूत सुविधाओं पर उदासीनता का लगाया आरोप

नरोईयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त परीक्षण करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण के बाद गठबंधन की सांसद अनुप्रिया पटेल के
खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद सिर्फ एक जाति विशेष के लोगों को तरजीह दे रही है। छानबे क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई व स्वास्थ्य जैसी मुलभूत समस्याओं के प्रति उदासीन है। सिर्फ दो ब्लाको में ही विकास का कार्य करा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उपेक्षित और अपमानित करने का भी आरोप लगाया।



छानबे क्षेत्र में न घुसने की दी चेतावनी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि सांसद को छानबे ब्लाक क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जायेगा। इस अवसर पर रमेश कुमार उर्फ शिम्पू सिंह, उमा शंकर मिश्र, सुजीत मोदनवाल, जानकी सिंह, भाष्कर सिंह, राम नारायण दूबे, कैलाश राम, ललित, राजेन्द्र पाण्डेय आदि रहे।

एक ही लडकी से दोनो मित्रो को था मोहब्बत, इसलिए उसने अपने मित्र की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था

मिर्जापुर।   जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की एक लडकी से दो मित्रो को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अप...